अंबेडकर नगर में फैक्ट्री की कैंटीन से खाना खाने पर एक महिला कर्मचारी बीमार हो गई. इस घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर निरीक्षण किया. इस दौरान भोजन और पीने के पानी के सैंपल भरे गए हैं.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से एक हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है. यहां पार्थ ट्रेड धागा मिल में काम करने वाली 21 महिला वर्कर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक इन सभी महिलाओं ने फैक्ट्री के कैंटीन में खाना गया था. बाद में पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही फैक्ट्री से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री के कैंटीन का निरीक्षण किया है.
फैक्ट्री में ही दी गई दवाई
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की करीब तीन बजे फैक्ट्री में काम करने वाली और प्रशिक्षण ले रही कुछ युवतियों के पेट में दर्द होने और उल्टी की शिकायत आई. इसके बाद फैक्ट्री में ही सभी को कुछ दवाएं दी गई. हालांकि दवाई मिलने के बाद भी किसी को कोई राहत नहीं मिली तो सुबह करीब 10 बजे इन सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया.
महिलाओं को हुई फूड पॉइजनिंग
इस पूरे मामले की सूचना जब विभाग पर पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने तुरंत ही जांच की. बताया जा रहा है कि कैंटीन का खाना खाकर 21 महिलाएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई है. मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बृजेश कुमार डॉक्टरों की टीम के साथ इनके इलाज में जुटे हैं. सीएमओ प्रमोद कुमार, टांडा एसडीएम संजीव कुमार ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित महिलाओं का हाल जाना. एसडीएम के मुताबिक फिलहाल 17 महिलाओं को भर्ती किया गया है. इनमें 11 कर्मचारी हैं और 6 प्रशिक्षुमहिला शामिल
हैं.
भोजन और पानी की भरा सैंपल
घटना की सूचना के बाद सीएमओ, टांडा एसडीएम और फूड विभाग के अधिकारियों ने धागा मिल का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक़ निरीक्षण के दौरान कैंटीन में भोजन और पीने के पानी का सैंपल भरा गयाहै. सीएमओ प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताए कि अब सभी मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है. चार लोगों को अब तक छुट्टी दी जा चुकी है. बचे हुए 17 मरीजों को भी जल्द घर भेज दिया जाएगा.
