अमृतसर के चीते कलां गांव में फायरिंग से AAP सरपंच के भाई की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के पास गोलीबारी की. इस दौरान गोली सरपंच के भाई को लगी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
पंजाब के अमृतसर जिले बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं. जानकारी क्यों मुताबिक़ गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव में अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दीं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के गांव के सरपंच का भाई था.
हमलावर ने चलाईं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात युवक गांव चीते कलां के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई. हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों का निशाना कौन था, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. घटना के बाद गांव में दहशत के माहौल बन गया. अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोग सहम गए.
सहम गए स्थानीय लोग
आपको बता दें कि मृतक तीरथ सिंह के आम आदमी पार्टी के सरपंच का भाई होने की जानकारी सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य वजह थी. अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोग सहम गए.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोग घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, फायरिंग करने वाले युवक अज्ञात हैं. मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के आधार पर घटना के अन्य पहलुओं की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
