anurag dobhal live car accident: अनुराग डोभाल के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट पर अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव के नाम पर कानून तोड़ना और दूसरों की जान खतरे में डालना गलत है, जबकि जरीन खान के एक वायरल वीडियो ने इस घटना को ‘सिम्पैथी’ पाने की कोशिश करार दिया है.

anurag dobhal live car accident: Anurag Dobhal उर्फ बाबू भैया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और उसकी टक्कर डिवाइडर से हो गई. बताया जा रहा है कि उस समय उनकी गाड़ी करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इस हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके लिए सहानुभूति जता रहे हैं, जबकि कई लोग उनके इस कदम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
अनुराग की इस हरकत को देखकर कई कलाकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने उनके लिए चिंता जताई. Munawar Faruqui, Aly Goni, Mannara Chopra और Sunny Arya जैसे कई लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की. लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत भी बताया. उनका कहना है कि इस तरह का कदम दूसरों के लिए गलत उदाहरण बन सकता है. खासकर तब जब किसी व्यक्ति को लाखों लोग फॉलो करते हों.
इसी बीच अभिनेता Siddharth Bhardwaj ने भी इस मामले पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुराग से सहानुभूति जरूर है, लेकिन वह उनकी इस हरकत को सही नहीं मानते. सिद्धार्थ के मुताबिक, किसी भी हालत में सड़क पर इतनी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और वह भी लाइव वीडियो के दौरान, बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन उसके नाम पर किसी और की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता.
सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मानसिक स्थिति का हवाला देकर कानून तोड़ता है, तो इससे समस्या हल नहीं होती. उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी मुश्किल दौर देखा है. गरीबी और पारिवारिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला. उनका कहना है कि समाज में युवाओं के सामने सही उदाहरण रखना बहुत जरूरी है. अगर मशहूर लोग ऐसे कदम उठाएंगे तो इसका गलत असर पड़ सकता है.
वहीं अभिनेत्री Zareen Khan का एक पुराना वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कहा था कि आजकल कुछ लोग अपने दुख को भी कैमरे के सामने दिखाते हैं. उनके मुताबिक कई बार लोग पहले से कैमरा लगाकर अपना दुख रिकॉर्ड करते हैं. अनुराग की घटना के बाद इंटरनेट पर यही सवाल उठ रहा है कि क्या इतने बड़े फॉलोअर्स वाले व्यक्ति को ऐसा कदम उठाना चाहिए. कई लोग इसे सहानुभूति पाने या ध्यान खींचने की कोशिश भी बता रहे हैं.
