प्रयागराज: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे की संदिग्ध मौत मामला में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसला आएगा. जस्टिस सिद्धार्थ की बेंच सीबीआई जांच की मांग पर फैसला सुनाएगी. 4 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था. आकांक्षा की मां मधु दुबे द्वारा दायर याचिका पर जस्टिस सिद्धार्थ की बेंच सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग पर अपना अंतिम निर्णय सुनाएगी. वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दूबे का शव पाया गया था. आकांक्षा दूबे की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए समर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
आकांक्षा की मां का आरोप है कि वाराणसी पुलिस ने मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की और यह हत्या का मामला है. याचिका में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है. वाराणसी के सारनाथ थाने में 26 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज हुई थी. आकांक्षा की मां मधु दूबे ने पुलिस पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है.
जानिए मामले की पृष्ठभूमि
26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे मृत पाई गई थीं. वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था. जिसके बाद गायक समर सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे. आज जस्टिस सिद्धार्थ की एकल पीठ इस संवेदनशील और चर्चित मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाएगी कि जांच को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए या स्थानीय पुलिस जांच को ही आगे बढ़ाया जाए.
ये भी पढ़ें: DMK और AIADMK के गठबंधन की अटकलों के बीच TVK का बड़ा फैसला, 108 विधायक छोड़ देंगे पद! जानें इस्तीफे से क्या होगा असर?
