वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि महिला ने जयमाला से पहले प्रेमी संग मिलकर जहर खा लिया, जिसके बाद स्टेज पर वरमाला डालने के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं, प्रेमी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है.
चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि पंचायत में जब इस मामले का खुलासा हुआ. तो किसी ने भी माता पिता से दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पूछताछ नहीं की. जानकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता को दोनों के बारे में पता था. हालांकि, मामले के बाद बैठाई गई पंचायत में लड़के के घर वालों को दोषी ठहरा कर आर्थिक दंड लगाया गया है.
शादी दूसरी जगह तय होने पर उठाया खौफानक कदम
दरअसल, युवती की शादी के लिए बारात मुजफ्फरनगर गांव से आ रही है. पूरा माहौल खुशी का था. दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहना रहे थे. इसी दौरान लेकिन युवती को चक्कर आ गया और वह गिर गई. दुल्हन पक्ष ने हालांकि शुरू में बीपी डाउन बोलकर बात को संभाला. दूल्हा पक्ष सुबह तक दुल्हन का इंतजार करता रहा. सुबह होते ही लेकिन खबर मिलती है कि दुल्हन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उसी के गांव का रहने वाले लड़के यानी उसके प्रेमी ने भी जहर खाया, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है.
हद तो तब हो गई जब सामने आया कि सुबह तक इंतजार करने के बाद दूल्हे पक्ष को दुल्हन के बारे में बताया नहीं गया. साथ ही उनके साथ मारपीट की गई और भगा दिया गया. पुलिस को लेकिन इस मामले की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. साथ ही उन्हें किसी भी तरीके की शिकायत भी इस मामले से संबंधित नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु के CM बनते ही बदला ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो, नहीं लिखा पूर्व मुख्यमंत्री; फिर मचा बवाल
