पीएम मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील का बिहार के नेताओं के ऊपर असर दिखाई नहीं दे रहा है. बिहार के नेता लंबे काफिले लेकर निकल रहे हैं. बिहार में 2 जगहों से इस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं.

बिहार में पीएम की अपील का असर नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की खपत को कम करने के लिए अपील की है. पीएम की अपील के बाद लगभग पूरे देश में इसका असर दिखाई दे रहा है. तमाम नेताओं और मंत्रियों ने ईंधन को बचाने के लिए कई रास्ते अपनाए हैं. कई नेताओं से अपने काफिले को कम किया है, तो वहीं कई नेता इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पीएम की अपील का बिहार में कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है.
लंबे काफिले के साथ मंत्री
बिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लग रहा है कि पीएम मोदी की अपील का बिहार के नेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है. पश्चिम चंपारण जिले में आयोजित सहयोग शिविर को दैरान बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन बेतिया पहुंचे थे. इस दौरान वे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ में दिखाई दिए. मंत्री के काफिले ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
कैमरे के सामने दी सफाई
बताया जा रहा है कि मीडिया के कैमरे देखते ही मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवा दी और काफिले को लेकर सफाई देनी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि हमारे साथ सिर्फ 2 गाड़ियां हैं, ये बाकी गाड़ियां जिला प्रशासन की हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ जो वाहन दिख रहे हैं, उनमें से ज्यादातर जिला प्रशासन के हैं और उनके काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां ही शामिल हैं.
समस्तीपुर में काफिले के साथ हूटर
वहीं समस्तीपुर में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की भी इसी तरह की तस्वीर सामने आई है. दामोदर रावत का काफिला अपनी गाड़ियों के साथ में समस्तीपुर पहुंचा. आपको बता दें कि एक सहयोग कार्यक्रम को लेकर मंत्री समस्तीपुर के परिसदन में पहुंचे थे, इस दौरान उनके काफिले को देखकर लोग चौंक गए. इस दौरान मंत्री के काफिले में 10-10 गाड़ियों के साथ हूटर की आवाजें गूंज रही थीं. बिहार सरकार के इन मंत्रियों को देखकर लगता है कि पीएम मोदी की अपील का बिहार में कोई असर नहीं पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘पड़ोसी से करती थी बात…’, अलीगढ़ में पिता ने की बेटी की हत्या; खेत में छिपाया शव
