उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है अब बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 3,4 और 5 नवंबर तक चलेगा.
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब लगातार बढ़ती जा रही है, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर विपक्ष को घेरने के लिए प्रदेशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि यह विशेष अभियान आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत राज्य के सभी 6 प्रमुख संगठनात्मक क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी.
जानकारी के मुताबिक इस अभियान का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे नैरेटिव का मुकाबला करना और जनता से सीधा तौर पर संवाद साधना है.
लखनऊ और बरेली में दिग्गज
बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं अभियान प्रभारी दिलीप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. आपको बता दें कि अभियान के पहले दिन आज लखनऊ और बरेली में पार्टी का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा.
लखनऊ और बरेली में पदयात्रा
आपको बता दें कि लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान, पंकज चौधरी, ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान है. वहीं बरेली क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी संयुक्त रूप से पदयात्रा की कमान संभालेंगे और जनसंवाद करेंगे.
दूसरे दिन कहाँ दिखेगा दम?
आपको बता दें कि इस अभियान के दूसरे दिन 4 नवंबर को पूर्वांचल और मध्य यूपी के प्रमुख शहरों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी. इनमें गोरखपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे. इसी दिन प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे.
