pauri 25 leaders joined bjp: पौड़ी में भाजपा की नीतियों और सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर 25 से अधिक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद सभी नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है.

pauri 25 leaders joined bjp: पौड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है. भाजपा की नीतियों और कामकाज से प्रभावित होकर अलग-अलग वर्गों से जुड़े 25 से अधिक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और जनसेवी पार्टी में शामिल हुए हैं. यह कार्यक्रम बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया गया. यहां नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है. राष्ट्रवादी सोच, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं. सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की दिशा साफ दिखाई दे रही है. इसी भरोसे के साथ सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मुख्यमंत्री ने सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करें और देश व प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी और ज्यादा मजबूत बनेगी.
भाजपा में शामिल होने वालों में पौड़ी क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और सामाजिक चेहरे शामिल हैं. इनमें श्रीमती हिमानी नेगी नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी. केशर सिंह नेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी. प्रदीप असवाल सभासद नगर पालिका पौड़ी. श्रीमती सुमित्रा देवी सभासद नगर पालिका पौड़ी. दिनेश नेगी सभासद नगर पालिका पौड़ी. सूरज सिंह सभासद नगर पालिका पौड़ी. शुभम सभासद नगर पालिका पौड़ी. दीपक कुकसाल पूर्व प्रमुख पौड़ी. संजय पटवाल ज्येष्ठ प्रमुख पौड़ी. वीरेंद्र तोपाल पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पौड़ी. रघुवीर क्षेत्र पंचायत सदस्य पौड़ी. मकान सिंह पूर्व सभासद पौड़ी.
इसके साथ ही भाजपा में शामिल होने वालों में भास्कर तोमर क्षेत्र पंचायत सदस्य पौड़ी. अरविंद क्षेत्र पंचायत सदस्य पौड़ी. धीरज प्रधान पिसौली. रविंदर कुमार पूर्व प्रधान सिंडी. मोहन सिंह प्रधान भेंटा. मुकेश सरपंच बैंजवाड़ी. अनूप पूर्व सरपंच च्यूंचा. भूपेंद्र नवानी व्यापार सभा पौड़ी. सतपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता. आलोक ठेकेदार संघ पौड़ी. सुभाष ठेकेदार संघ पौड़ी. अनुराग समाजसेवी. मनवर सिंह वन पंचायत अध्यक्ष कामारगढ़ शामिल रहे. सभी लोगों ने पार्टी की विचारधारा और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है.

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सभी से संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करती रहेगी. नए कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
