हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से पेट्रोल और डीजल का प्रयोग कम करने और सोना चांदी कम खरीदने की अपील की था. हालांकि, प्रधानमंत्री के अपील को आम जनता का तो पता नहीं लेकिन उनकी पार्टी द्वारा ही अनसुनी करने का मामला देखने को मिल रहा है. एक तरफ आम जनता से अपील करना, दूसरी तरफ बीजेपी पार्टी के नेताओं की ऐसी हरकतें. इन सभी कारणों से पार्टी विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रही है.
विधायक प्रीतम लोधी ने निकाला 300 गाड़ियों का काफिला
दरअसल, हम जिस नेता की बात कर रहे हैं, वह बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी है. बता दें कि उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह 300 गाड़ियों का काफिला लेकर अपना शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. कई लोग इसे एसडीओपी IAS डॉ आयुष जाखड़ वाले मामले से भी लेकर देख रहे हैं. कई दिनों पहले IAS डॉ आयुष जाखड़ ने विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर सख्त रवैया अपनाया था. विधायक के बेटे का नाम थार गाड़ी से 5 लोगों को कुचल देने वाले मामले में आया था, जिसके बाद उन्होंने उस पर सख्त कार्रवाई कर पूछताछ की थी. IAS डॉ आयुष जाखड़ के इस बर्ताव के बाद से प्रीतफ लोधी तिलमिलाए हुए है.
संत पर बात आई तो देंगे करारा जवाब
यहीं वजह हैं कि कई लोग इसे IAS डॉ आयुष जाखड़ को अपने पद की ठसक दिखाने से जोड़ रहे हैं. बता दें कि विधायक प्रीतम लोधी ने 300 गाड़ियो का काफिला लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही वह काफिले को बगीचा मंदिर में लेकर गए, जहां पर उन्होंने संत को समर्थन किया और संतो के सम्मान में आने की बात बोली. प्रीतम लोधी ने कहा कि लोधी समाज तो दूसरों की सेवा के लिए ही बना हैं. अगर संत पर किसी भी तरीके की बात आई, तो वह करारा जबाव देंगे.
प्रधानमंत्री के अपील की धज्जियां उड़ाना
हालांकि, यह पहली बार नहीं है. इससे पहले पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर भी 700 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल गए थे. इतनी बड़ी संख्या में काफिले में गाड़ियों का प्रयोग करना प्रधानमंत्री के अपील की धज्जियां उड़ाना है. इसी कारण से कई लोग मामले पर सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जिस नंदीग्राम ने बनाया ‘राजनीति का हीरो’, शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी वही सीट; आखिर क्या है कारण?
