बता दें कि भारत में फरवरी मार्च के बीच में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थी. ऐसे में सभी बोर्ड धीरे-धीरे रिजल्ट निकालते हुए दिखाई दिए है. कई राज्यों में रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में बता दें कि छतीसगढ़ में लाखों बच्चों का इंतजार अब खत्म हो गया है . दरअसल, आज 2:30 बजे छतीसगढ़ बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा की है. ऐसे में जिन छात्रों को नहीं पता की रिजल्ट कैसे चेक करना है, तो आइए हम आपको बताए कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
आपको सबसे पहले CGBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद होमपेज पर स्टूडेंट्स कार्नर वाले सेक्शन पर अपने CGBSE High School Result 2026 या CGBSE Higher Secondary Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
इसके बाद में आपको अपना रोल नंबर और आपसे अगर कैप्चा पूछा जाए तो उसे दर्ज करें. सभी स्टेप्स होने के बाद में सबमिट बटन को क्लिक करें.
आपको आपका रिजल्ट आपकी फोन स्क्रिन पर दिखाई दे जाएगा. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट का स्क्रिनशॉट अवश्य निकलवा लें.
कितने प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास
हालांकि, दूसरे बोर्ड की तुलना में पास प्रतिशत कम देखने को मिला है. 10वीं में बच्चों का पास प्रतिशत केवल 77.15 प्रतिशत देखने को मिला है. वहीं, 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 83.04 प्रतिशत देखने को मिला है.
वह छात्र जिन्होंने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया है तुरंत जाकर देख लें. हालांकि, अभी के समय में साइट में ज्यादा भीड़ होने के कारण उसके न चलने जैसी दिक्कतें देखने को मिलती है. अगर ऐसा हो तो थोड़े देर में अपना रिजल्ट चेक कर लें.
ये भी पढ़ें: क्या खाली हो जाएगा आसमान? एयरलाइंस की सरकार को वॉर्निंग; उड़ानों को कर देंगे बंद
