छत्रपति संभाजीनगर के छावनी में स्थित एक स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक छात्र ने अपने ही शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है. हमला इतना खतरनाक था कि टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि दोनों के बीच में बहस केवल एक मामूली बात को लेकर हुई थी.
दरअसल, आरोपी नाबालिग छात्र अपना टीसी लेने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान शिक्षक और छात्र के बीच में लड़ाई हो गई, जिसके कारण छात्र ने गुस्सा होकर टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया. छात्रों को कहना है कि पहले से ही आरोपी छात्र क्लास टीचर पर कुछ मुद्दों को लेकर गुस्सा था. कई बार दोनों के बीच में बहस हुई थी. 30 जून के दिन छात्र टीसी लेने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान उनकी बहस हुई, जिसके बाद छात्र ने चाकू निकाला और शिक्षक पर हमला कर दिया.
शिक्षक बेदह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्कूल स्टाफ उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने चाकू ऑनलाइन मंगवाया था.
पुलिस मामले की जांच गंभीर रूप से कर रही है. वहीं, छात्र को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, हमले के पीछे गहरी साजिश होने की संभावना भी जताई जा रही है. साथ ही बैग में चाकू मौजूद है इसके बारे में किसी और को भी पता था या नहीं. इसका भी पता लगाया जा रहा है.
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने एक आपालकालीन बैठक बुलाई है. यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए की गई है. स्कूल में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. हालांकि, इस केस ने इस मुद्दे पर काफी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.
ये भी पढ़ें: Delhi EV Policy 2026: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर बड़ी छूट, मिलेगी हजारों रुपये की सब्सिडी…
