छत्तीसगढ़ पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला गांधीनगर के नमनाकला इलाके का है. यहां 26 जनवरी को ओमेगा टोप्पो के घर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था.
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ से एक रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर को पुलिस ने सरगुजा जिले में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि 26 जनवरी को ओमेगा टोप्पो के घर में एक विशेष चंगाई सभा का आयोजन किया गया था. आरोप है कि इस सभा में लगभग 50 से 60 लोग मौजूद थे. इस सभा में लगभग 4-5 हिंदू लोग भी मौजूद थे, जिनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.
मौके पर पहुंच गई पुलिस
इस बात की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता तुरंत ही मौके पर पहुंच गए. मौके पर तनाव बढ़ने के बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने वहां पहुंचकर पूर्व महिला अधिकारी से पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस के पूछताछ करने के बाद वह वहां से भाग गई. यह पूरा मामला गांधीनगर के नमनाकला इलाके का है. बताया जा रहा है कि आरोपी के घर पर एक साल से हर रविवार को चंगाई सभा का आयोजन होता था.
लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए चढ़ाया जाता था
आरोपी के घर पर आयोजित होने वाली चंगाई सभाओं में लोगों को भ्रम में डालकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए बढ़ाया-चढ़ाया जाता था. यह पूरा मामला 26 जनवरी को सामने आया था, इस दिन ओमेगा टोप्पो के घर पर विशेष चंगाई सभी आयोजित थी. इस दौरान हिंदू संगठन वहां पहुंच गए. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां मौजूद हिंदू समाज के 4-5 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंती, लेकिन रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस से पहचान पत्र और तलाशी वारंट की मांग करते हुए पुलिस को अंदर आने से रोक दिया. इसके बावजूद पुलिस ने मामले की जांच की और एक रजिस्टर को जब्त कर लिया. इस रजिस्टर में सभा में आने वाले लोगों के नाम दर्ज थे. इस मामले की जांच करने पर आरोपी भूमिगत हो गई, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया है.
यह भी पढ़ें- जिस जगह मिली नौकरी,वहीं गई इज्जत! कॉलेज कैंटीन में महिला के साथ दुष्कर्म; पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल
