छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के बकुलाही में मौजूद एक रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार को काफी बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 7 से ज्यादा मजदूरों की मौत की खबर आई है.
छत्तीसगढ़ में 7 से ज्यादा मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के बकुलाही में मौजूद एक रियल इस्पात स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि DSC कोयला भट्टे में भारी विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के दौरान 7 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तो मजदूर भट्टे के आसपास में सफाई कर रहे थे. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है.
कोयला भट्टे में हुआ विस्फोट
छत्तीसगढ़ के बकुलाही में मौजूद एक स्टील प्लांट में एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि डीएससी कोयला भट्टे में विस्फोट हो गया. अचानक हुए इस विस्फोट के कारण कई मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए. कोयले की चपेट में आने के कारण मजदूर बुरी तरह से झुलस गए. जिससे मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कुछ और मजदूरों के घायल होने की भी खबर है.
कई मजदूरों के घायल होने की सूचना
विस्फोट के कारण कई मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए. जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आ पाई है. इस हादसे के बाद में प्लांट के परिसर और आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्लांट प्रबंधन ने नहीं दी कोई जानकारी
इस हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी को शेयर नहीं किया गया है. प्लांट प्रबंधन की ओर से इस हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है. इस हादसे के पीछे की वजह और कारणों के ऊपर भी किसी तरह का कोई बयान प्लांट प्रबंधन के द्वारा नहीं दिया गया है. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में निपनिया चौकी और भाटापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार! नेशनल हाईवे पर मिले 15 बंदरों के शव, अज्ञात लोगों ने दिया 80 से ज्यादा बंदरों को जहर
