CNG Price Hike: मध्य-पूर्व तनाव के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है. पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई और फिर सीएनजी के दाम में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गई है. आइए जानते हैं 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आज यूपी के प्रमुख हिस्सों में सीएनजी की नई कीमत क्या है. इससे पहले मुंबई में भी सीएनजी के रेट में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी.
देखें आपके शहर के ताजा रेट
लखनऊ- 95.75 रुपये प्रति किलो
कानपुर-90.42 रुपये प्रति किलो
नोएडा- 87.70 रुपये प्रति किलो
ग्रेटर नोएडा 87.70 रुपये प्रति किलो
गाजियाबाद- 87.70 रुपये प्रति किलो
मेरठ- 87.58 रुपये प्रति किलो
हमीरपुर-90.42 रुपये प्रति किलो
फतेहपुर-90.42 रुपये प्रति किलो
शामली- 87.58 रुपये प्रति किलो
हापुड़-88.70 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर- 87.58 रुपये प्रति किलो
महोबा 85.42 रुपये प्रति किलो
बांदा 85.42 रुपये प्रति किलो
चित्रकूट 85.42 रुपये प्रति किलो
कंपनियों की सफाई
गैस कंपनियों का कहना है कि कीमत बढ़ाने का फैसला मजबूरी में लिया गया है. भारत अपनी जरूरत की 50% से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है और वैश्विक बाजार में गैस की मांग बढ़ने व सप्लाई घटने से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं.
ये भी पढ़ें: HC on Contempt: “जज अपना बचाव नहीं कर सकते…” दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेताओं को क्यों सुनाई खरी-खोटी?
