लगातार तेल और गैस के बढ़ रहे दामों के बीच में एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, आज कमर्शियल के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर के दामों में कमी कर दी गई है. बार-बार बढ़ रहे दामों के बीच में आम आदमी के लिए यह राहत भरी खबर है. बता दे कि इनकी कीमत में 13 रुपये की कमी हुई है. आज 1 जुलाई से इनकी कीमतों में बदलाव किया गया है. हालांकि, केवल गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोल डीजल के दामों में भी कमी देखने को मिली है.
जानें आपके शहर में क्या है ‘छोटू गैस सिलेंडर’ के दाम
दिल्ली में ₹808.50
कोलकाता में ₹840
चेन्नई में ₹825
मुंबई में ₹780
जयपुर में ₹835
हैदराबाद में ₹860
बेंगलुरु में ₹845
पटना में ₹890
लखनऊ में ₹850
भोपाल में ₹820
क्या होता है FTL सिलेंडर यानी ‘छोटू गैस सिलेंडर’?
दरअसल, यह उन लोगों के लिए होता है जो अकेले रहते हैं. साथ ही पीजी और अपने परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के पास में भी यह सिलेंडर होता है. यह सिलेंडर रखने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं दी जाती है,
पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी
दरअसल, पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 साल बाद इतनी कमी देखने को मिली है. हालांकि, यह फैसला सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट पेट्रोल पंप द्वारा लिया है. पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर. तो वहीं, डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कंपनी की तरफ से की गई है. यह नियम देश भर में नयारा के 7000 से अधिक पेट्रोल पंप पर लागू होगा.
ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से आपकी बाइक और कार पर हो रहा एक्सपेरिमेंट? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने कही बड़ी बात
