दिल्ली के बवाना इलाके में कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक व्यापारी को गोली मार दी. इस घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली में व्यापारी की हत्या
राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बवाना इलाके में दिन दहाड़े एक प्लास्टिक व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक 3-4 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में व्यापारी की मौत हो गई.
दौड़ाकर मारी गोलियां
दरअसल यह पूरी घटना दिल्ली के बवाना इलाके में दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास घटी है. यहां बदमाशों ने व्यापारी के ऊपर हमला किया, जिससे व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद में बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए भी गोलियां चलाईं और उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारा. इस हमले के बाद व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इलाके को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूतों को इकट्ठा कर लिया है और व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की शुरुआती जांच में लूट की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले को लेकर पुलिस आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों में फुटेज को खंगाल रही है. इस वारदात के बाद कानून-व्यवस्था के ऊपर भी सवाल उठने लगे हैं. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद में इलाके के व्यापारियों में जर का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- कानपुर लैंबोर्गिनी हादसा! पुलिस ने FIR में जोड़ा शिवम मिश्रा का नाम, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन
