पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक 22 साल के डिलीवरी एक्जिक्यूटिव की वाइक सवार बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
पूर्वी दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या
राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बीती रात एक युवक को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया. पूरा मामला मयूर विहार स्थित आचार्य निकेतन इलाके का है. मृतक की पहचान 22 साल के अरुण राज के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक पटपड़गंज का रहने वाला था और पेशे से डिलीवरी एक्जिक्यूटिव था.
3 वाइक सवारों ने किया हमला
इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी की रात को लगभग 8 बजकर 15 मिनट पर पांडव थाना क्षेत्र में एक पीसीआर कॉल मिली थी. जिसके बाद पुलिस को इस हादसे की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अरुण राज को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों से अरुण की कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने अरुण की गर्दन और सीने के ऊपर धारदार हथियारों से कई हमले किए.
पुलिस ने शुरू की जांच
धारदार हथियारों से हुए इस हमले में अरुण की मौत हो गई. डॉक्टर्स ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच को शुरू कर दिया. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की वीडियो भी निकाल रही है.
एक नाबालिग को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सबूतों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है. इस हत्या के आरोप में पुलिस ने फिलहाल एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. वहीं दूसरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है.
