दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक उनका शव नोएडा स्थित फ्लैट में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी राकेश मेहता ने सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय राकेश मेहता का शव नोएडा के सेक्टर 82 स्थित केंद्र विहार 2 सोसायटी के उनके फ्लैट में फंदे से लटका मिला. इस दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नोट में मानसिक तनाव और कई शारीरिक बीमारियों का जिक्र किया गया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत
पत्नी ने की कई बार कॉल
जानकारी के मुताबिक राकेश मेहता की पत्नी सुमंती मेहता भी रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं. वह इन दिनों अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं. शनिवार को सुमंती मेहता ने अपने पति को फोन किया, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद फोन नहीं उठा. लगातार संपर्क नहीं होने पर वह देहरादून से नोएडा वापस लौट आईं.
पुलिस कर रही मामले की जांच
नोएडा पहुंचने के बाद सुमंती मेहता जब अपने फ्लैट पर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था. कोशिश के बाद जब दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और फ्लैट के अंदर पहुंची. इस दौरान राकेश मेहता फंदे से लटके मिले. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें मानसिक तनाव और कुछ शारीरिक बीमारियों का जिक्र सामने आया है. हालांकि पुलिस नोट की प्रामाणिकता और उसमें लिखी बातों की भी जांच कर रही है.
कई पदों पर किया काम
राकेश मेहता का प्रशासनिक करियर तीन दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है. उन्होंने दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई पदों पर काम किया था. साल 2007 में उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था और नवंबर 2010 में रिटायर हुए थे. साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उन्होंने प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं.
