दिल्ली में हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर एक 72 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूटपाट करके उसे किडनैप कर लिया गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हनी ट्रैप में फंसा चार्टर्ड अकाउंटेंट
दिल्ली में हनी ट्रैप का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दिल्ली में एक 72 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट को पहले जाल में फंसाकर किडनैप किया गया और फिर लूट करके उसके साथ मारपीट की गई. इस मामले को लेकर साउथ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक भारतीय सेना का जवान भी शामिल है.
घर से किया किडनैप
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना 3 मई की है. इस दिन पुलिस कंट्रोल रूम में अनुपम गार्डन, सैनिक फार्म से एक व्यक्ति के किडनैप होने की जानकारी मिली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान सामने आया कि 72 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट मनमोहन गुप्ता घटना के समय घर में अकेले थे. 2 मई को शाम लगभग 7.45 बजे उन्हें लगा कि उनकी जानने वाली महिला कल्पना उनसे मिलने आई है.
घर के अंदर की लूटपाट
पीड़ित ने जब घर का दरवाजा खोला, तो कल्पना के साथ कई लोगों ने घर में घुसकर उन्हें अपने काबू में कर लिया. जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साख मारपीट करके घर में रखा कीमती सामान और नकदी लूट ली. आरोपियों ने अलमारी में रखे 5 लाख रुपए नकद, 8-10 हजार रुपए दराज में रखे हुए और पर्स में रखे 3-4 हजार रुपए लूट लिए साथ ही 3 सोनी की अंगूठियां और HDFC का क्रेडिट कार्ड भी अपने साथ ले गए.
किडनैप कर मांगी 50 लाख की फिरौती
आरोपी पीड़ित को उसी की कार के मेरठ की तरफ ले जाने लगे, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित से 50 लाख रुपए की मांग की. हालांकि आरोपियों का यह प्लान कामयाब नहीं हुआ और वे फिरोजपुर झिरका के पास कार समेत पीड़ित को छोड़कर भाग गए. जिसके बाद पीड़ित ने पास के ढाबे पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. जिसके बाद 36 घंटों में पुलिस ने कल्पना और सुरेंद्र को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद 11 मई को बाकी के 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाकी नकदी, दो सोने की चेन, गोल्ड रिंग, एयर गन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है.
यह भी पढे़ं- शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क का होगा खात्मा! कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी; निशाने पर 500 संदिग्ध नंबर
