दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल दिखाई दिया है. सरकार के आदेश के बाद 20 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की लिस्ट को जारी किया गया है.
20 से ज्यादा अधिकारियों के ट्रांसफर
दिल्ली में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दिल्ली में सरकार के आदेश के बाद एक साथ 20 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की लिस्ट को जारी किया गया है. इस तबादला एक्सप्रेस से साफ हो गया है कि प्रशासनिक स्तर पर कामकाज की रफ्तार को बढ़ाने के लिए बड़ी तैयारी हुई है. बड़ी संख्या में अधिकारियों के ट्रांसफर होना चर्चा का विषय बन गया है.
इन लोगों को मिली नई जिम्मेदारी
ट्रांसफर की इस प्रक्रिया में 1989 बैच के अधिकारी नरेंद्र कुमार को दिल्ली का नया फाइनेंशियल कमिश्नर बनाया गया है. वहीं इन्हीं के साथ IAS प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है. इसी के साथ उनके पास पावर और प्रशासनिक सुधार जैसे कई दूसरे विभाग भी रहेंगे. इस पूरे फेरबदल में IAS सौम्या सौरभ को डीएम के साथ स्पेशल सेक्रेटरी का भी चार्ज दिया गया है.
DANICS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
दिल्ली में सरकार के आदेश के बाद अधिकारियों का बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया है. इस तबादला एक्सप्रेस में 20 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की लिस्ट को जारी किया गया है. आपको बता दें कि DANICS अधिकारियों को शिक्षा, जेल, ट्रांसपोर्ट, रेवेन्यू और इलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
यह भी पढ़ें- AC कोच में सफर और गिरफ्तारी! छात्र के बैग खोलते ही उड़े पुलिस के होश; इटावा जंक्शन पर मची हलचल
