दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को तपिश से राहत दे दी है. इसी के साथ ऑफिस और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दिल्ली-NCR में में 21 मार्च को भी काले बादल छाए रहने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश
शुक्रवार को सुबह दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह से बदल गया है, पूरे इलाके में तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ में तेज बारिश हुई है. जिसके बाद लोगों को धूप और तपिश से काफी राहत मिली है. वहीं इस बारिश ने सुबह-सुबह घर से निकलने वाले लोगों के लिए काफी मुश्किलें भी खड़ी कर दी है. आपको बता दें कि सुबह लगभग 5 बजे से ही काले बादल आसमान में छाने लगे थे.
पूरे दिन छाए रहेंगे काले बादल
सुबह 5 बजे के आसपास आसमान में काले बादल छाने लगे थे, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हुई और लोगों को काफी राहत मिली. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में बारिश का दौर लगातार जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह हुई बारिश और गरज-बिजली से बाद 30-40kmph की तेज हवाएं चल सकती हैं, इनकी रफ्तार 50kmph तक भी पहुंच सकती है.
कल भी बादलों से घिरा रहेगा आसमान
जानकारी के मुताबिक आज सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश के एक-दो दौर और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. वहीं इसी के साथ दिल्ली का अधिकतम तापमान 25°C से 27°C तक और वहीं न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है. आपको बता दें कि IMD से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मार्च को भी दिल्ली-NCR में आसमान बादलों से घिरा रहेगा.
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
