दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में अवैध गैस सिलेंडर जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही बड़ी संख्या में सिलेंडरों को भी जब्त किया है.
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडरों को जमा करने वालों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस लगातार अवैध गैस सिलेंडर जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अब पुलिस ने जनकपुरी इलाके में छापेमारी की है. पुलिस ने यहां एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है.
सरेआम चल रहा था गैस भरने का काम
पुलिस ने जनकपुरी इलाके में अवैध गैस सिलेंडर जमा करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी की है. पुलिस ने इस दौरान बड़ी संख्या में मौके से गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने मौके पर छापेमारी की उस दौरान यह धंधा वहां खुलेआम चल रहा था. उस समय वहां सरेआम अवैध तरीके से गैस भरने का काम किया जा रहा था.
45 सिलेंडरों को किया जब्त
मामले में जांच करने पर सामने आया कि यह अवैध काम ब्लू फ्लेम गैस सर्विसेज के नाम पर किया जा रहा था. पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 45 गैस सिलेंडरों को बरामद किए है. इसी के साथ पुलिस ने मौके से एक टैम्पो भी जब्त किया है.
मामले में दर्ज की गई FIR
बताया जा रहा है कि टैम्पो का इस्तेमाल इन सिलेंडरों को लाने ले जाने के लिए किया जाता था. इस पूरी कार्रवाई को दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में किया है. पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत FIR भी दर्ज कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से अवैध सिलेंडरों को जमा करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
