अभी के समय में दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर आ चुकी है. दरअसल, कुछ दिन पहले अधिकारियों को धमकी से भरा हुआ मेल मिला था, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसी पूरी तरीके से अलर्ट हो गई है. जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल खालिस्तानी आतंकी संगठन से आया था. आतंकियों ने खुद इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी दी थी कि वह आने वाले समय में कुछ बड़ा कर सकते हैं.
सरकारी संस्थान टारगेट में
जांच के बाद सामने आया कि खालिस्तानी आतंकी आने वाले समय में कुछ बड़ा प्लान कर सकते हैं. वह दिल्ली और उत्तराखंड के मंदिरों को टारगेट करने वाले है. उनका मुख्य टारगेट रेलवे स्टेशन, सरकारी संस्थान और मंदिर है. जांच के मुताबिक वह पुलिस को भी टारगेट कर सकते हैं. इसी कारण से पुलिस सारी तैयारियां कर रही है. धमकी भरे ईमेल में कई ऑफिसों को टारगेट किया गया है.
बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कुछ दिन पहले अधिकारियों को ईमेल आया था. उस ईमेल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केदारनाथ-बद्रीनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसी कारण से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरीके से अलर्ट मोड़ पर थी. हालांकि, शुरू में तो लगा था कि किसी बदमाश ने यह मैसेज अफवाह फैलाने के लिए किया था, लेकिन बाद में खुलासे हुए कि खालिस्तानी आतंकी कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मुआवजा सिर्फ 100 रुपये! कब्रिस्तान में कुचली गईं 9 कब्रें, कंकाल दिखने पर भड़के लोग; भारी आक्रोश
