उत्तराखंड: ठंड के समय में लोग कई जगह पर टूर का प्लान बनाते हैं. हालांकि , कई लोग नहीं जा पाते क्योंकि इन जगहों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है. भारत देश के साथ विदेशों के लोग तक सभी इस समय में ठंडी जगहों की ओर सैर करने के लिए भागते हैं. इस समय वीकेंड पर और ज्यादा भीड़ का लोगों को सामना करना पड़ता है. इन घूमने फिरने वाले लोगों में दो तरीके के लोग होते हैं. एक तो वह लोग जो पहली बार घूमने आए है. एक जो घूमने के शौकीन होते हैं. वे लोग जो घूमने के शौकीन होते हैं. इस समय ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जिस जगह पर लोगों की भीड़ नहीं होती है. आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं.
दरअसल, इस जगह का नाम चकराता है. यह उत्तराखंड में स्थित है. देहरादून से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन काफी सुंदर है. लोग इसकी सुंदरता से काफी ज्यादा मोहित होते हैं. हालांकि, कई लोगों को यहां घूमने से पहले इनके नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती है. दरअसल, चकराता कोई आम टूरिस्ट स्पॉट नहीं है बल्कि यह एक कैंटोनमेंट जोन है, जिसका नियंत्रण सेना द्वारा किया जाता है.
कई लोगों को पता नहीं होता है पर यहां पर हर किसी को एंट्री नहीं मिलती है. वह लोग जो विदेशी नागरिक है. उनको यहां पर सैर करने की अनुमति नहीं दी जाती है. अगर कोई विदेशी नागरिक यहां पर सैर करना चाहता है. तो वह केवल कालसी तक ही जा सकता है. इसके आगे जाने के लिए उन्हें सेना द्वारा विशेष अनुमति लेनी होगी. यह हिल स्टेशन हाई-सिक्योरिटी वाले एरिया के अतंर्गत आता है. कई सुरक्षा कारणों की वजह से यहां के नियम इतने सख्त है.
क्या है इस जगह की खास बात
इसकी खूबसूरती की चर्चा यहां आने वाले सभी लोगों द्वारा दिया जाता है. यहां पर मौजूद घने जंगल और ठंडक भरा मौसम लोगों के लिए एक खास और शांत माहौल बना देते हैं. हर टूरिस्ट इस जगह को यहां के सबसे परफेक्ट हिल स्टेशन में से एक मानते हैं. टाइगर फॉल्स लोगों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनता है. यहां पर मौजूद 50 मीटर का ऊंचा झरना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से यहां विदेशी नागरिको को एंट्री नहीं मिलती है लेकिन इन्हीं कारणों से इस जगह पर पर्यटकों की भीड़ इतनी कम देखने को मिलती है.
ये भी पढ़ें: छात्रों की आत्महत्या के बाद IIT कानपुर का बड़ा फैसला, मेंटल हेल्थ स्क्रीनिंग की होगी शुरूआत, जानें पूरा मुद्दा
