हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची, लेकिन सभी गेट बंद थे. जिसके बाद महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अस्पताल के सभी दरवाजे बंद
हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली स्वास्थ्य विभाग के ऊपर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. फरीदाबाद से सामने आई तस्वीर के बाद इंसानियत कटघरे में खड़ी नजर आ रही है. बडौली गांव में रहने वाली एक गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा हुई, तो परिवार तुरंत ही उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. इस दौरान अस्पताल के सभी दरवाजे बंद थे.
सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
अस्पताल ले जाने पर वहां सभी गेट बंद थे, जिसके कारण तड़पती हुई महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के पति और देवर ने बताया कि हालात बिगड़ने के बाद वे तुरंत ही फरीदाबाद के सेक्टर-3 में मौजूद प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (FRU-2) में महिला को लेकर पहुंते थे. जब परिवार वहां पहुंचा तो सभी गेट बंद थे.
खटखटाने पर भी नहीं खुला गेट
जिसके बाद महिला के देवर ने अंदर मौजूद स्टाफ को जगाने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खटखटाईं, लेकिन कोई भी गेट खोलने को तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद महिला अस्पताल के बाहर ही बैठ गई और वहीं पर उसकी डिलीवरी हो गई. परिजनों का आरोप है कि जब तक अस्पताल का स्टाफ बाहर आया, तब तक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था.
स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
इस घटना और बदइंतजामी से नाराज होकर महिला के देवर ने मौके पर ही मोबाइल से वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि जिस स्टाफ ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- लड़की मिली, फ्लैट पर ले गई और आई पुलिस! दिल्ली में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी
