पंजाब के जालंधर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक पिता ने अपने ही बच्चे को जहरीले बिस्कुट खिला कर मार दिया है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अपने बेटे को मारने के साथ-साथ सबसे चौंकाने वाली बात तो इस काम को अंजाम देने वाली वजह है. पिता ने अपने बेटे को इसलिए मारा था ताकि वह अपने दूर के रिश्तेदार को इस केस में फंसा सके. उसने यह अपने एक दूर के रिश्तेदार के दामाद को फंसाने के लिए सारा खेल रचा था. आरोपी पिता का नाम गजेंद्र मुखिया(35) हैं.
क्यों चाहता था पिता फंसाना
पुलिस की जांच शुरू करने में मामला सामने आया कि जिसको वह फंसाना चाहता था. उसने थोड़े दिन पहले आरोपी पर चोरी करने की शिकायत को दर्ज कराया था, जिसके बाद वह इतना नाराज हो गया था कि उसने अपने ही बेटे को कीटनाशक वाले बिस्कुट को खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर सारा आरोप रिश्तेदार में लगने वाले दामाद पर लगा दिया था. आरोपी का पूरा परिवार बिहार के मधेपूरा का निवासी है लेकिन वह हजारा गांव में रह रहे थे. मृत बच्चे का नाम रूपेश है. वह चारों भाईयों ने बीच वाला बेटा था.
पूरी घटना बताई मां ने
मृत बच्चे की मां, जिनका नाम ममता है. उन्होंने बताया 6 फरवरी की शाम में रूपेश दो बिस्कुट लेकर आया. उसने वह खाकर बोला कि मम्मी पापा ने मुझे कोई दवा दी है. ममता ने भी देखा तो पाया कि उसमें कुछ चिपचिपा सा था. थोड़ी ही देर में बच्चे को उल्टियां आना शुरू होनी लगी थी. ममता ने बिना किसी देरी के अपने पिता भुल्लर मुखिया के साथ बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. रूपेश को लेकिन हालत गंभीर होने के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया था. वहां पर इलाज के समय में ही बच्चे ने अपना दम तोड़ दिया था.
मां ने दी जानकारी
इस घटना के बाद ममता ने सोमवार को पतारा पुलिस स्टेशन में पूरी जानकारी दी. पुलिस की जांच में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने पर उसने बताया कि कीटनाशक बेटे को बेहोश कर आरोप दूर के दामाद पर लगाने के लिए दिया था, लेकिन रूपेश की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: हास्य किरदारों के पीछे छुपा था संघर्ष! जानें राजपाल यादव के जीवन की अनकही कहानी
