भोपाल के गौतम नगर के एक होटल से हंगामे की तस्वीरें सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर हिंदूवादी संगठनों ने एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के को होटल रूम में एक साथ पकड़ा है. किसी ने युवक-युवती के होटल में जाते ही हिंदूवादी संगठन को मामले की सूचना दे दी, जिसके बाद में प्राइड होटल में जाकर दोनों को पकड़ लिया गया. हालांकि, युवती बाथरूम में छिपकर अपने आप को बचाते दिखी. पुलिस के पास शिकायत देने के बाद पता चला कि आरोपी ने कई सारे जुर्म किए है. उस पर कई केस भी दर्ज है.
मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर प्राइड होटल का है. दोनों के साथ होने की सूचना मिलने के बाद में जमकर हंगामा किया गया. बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन कमरे में घुस कर मुस्लिम युवक की पीटते नजर आए. सोशल मीडिया में वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मुस्लिम युवक को थप्पड़ और घूसों से मारा जा रहा है. वहीं, उसको घसीट कर उसके कपड़ों को भी फाड़ा जा रहा है. उसी भीड़ में से कुछ लोग मुस्लिम युवक के चेहरे पर गोबर और स्याही भी पोतते नजर आए है.
हिंदू युवती अयोध्यानगर की रहने वाली है. वहीं, युवक आरिफ खान जहांगीराबाद का निवासी है. शुरूआत में संगठन ने मामले को लव जिहाद बोला, लेकिन पुलिस के पास में उसने इसे इनकार कर दिया. युवती ने बोला कि वह पांच साल से एक दूसरे को जानते थे. वह लिव इन में रह रहे थे. कुछ दिन पहले युवक जेल गया था, जिसके बाद युवती ऐसी जगह पर रह रही थी जहां बाहरी लोगों का आना मना था.
जेल से बाहर आने के बाद में युवती इसी कारण उससे होटल में मिलने गई थी. उसने युवक पर किसी भी तरीके की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है. हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक पर अलग-अलग थानों में 5 केस चल रहे है. अभी वह जमानत पर बाहर आया था. उसका क्रिमिनल रिकार्ड निकलने के बाद में जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में पिज्जा पर थूकने का वीडियो वायरल, कैमरे में कैद हरकत, पुलिस ने लिया एक्शन
