उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, यहां पर एक युवती शनिवार के दिन टावर पर चढ़ गई गई थी. मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा है. 20 वर्षीय युवती सेक्टर-62 स्थित टोट मॉल रोड के सी-ब्लॉक के ग्रीन बेल्ट के पास में बने हुए मोबाइल टावर पर चढ़ी थी. हालांकि, हैरान करने वाली बात तो यह हैं कि युवती ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी है.
युवती ने खुद दी जानकारी
मामले की जानकारी के अनुसार, पीआरवी के माध्यम से नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की सूचना मिली थी. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि युवती ने खुद इस मामले की सूचना डॉयल 112 पर कॉल करके दी थी. युवती को सुरक्षित उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई. कई घटों की मशक्कत के बाद में उसे टॉवर से उतारा गया.
टॉवर से उतारने के बाद में बताई वजह
टॉवर से उतारने के बाद में युवती ने इस व्यवहार के पीछे की वजह बताई. दरअसल, युवती बिहार के एक युवक के साथ में दो सालों से प्रेम संबंध में थी. कुछ दिन पहले लेकिन युवती को जानकारी मिली कि युवक किसी और से बिहार में शादी कर रहा हैं. इसी कारण से वह आहत हो गई और टॉवर पर विरोध करने के लिए चढ़ गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवती को उतार कर काउंसलिंग के लिए भेज दिया. इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी देखने को मिली थी.
ये भी पढ़ें: बैंक घोटाले से प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप, हरियाणा सरकार ने CBI को दी विशेष परमिशन
