उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 8 साल की बच्ची को शादी समारोह से किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. गोरखपुर में एक शादी समारोह के दौरान एक 8 साल की बच्ची को किडनैप कर लिया गया, जिसके बाद में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक एक बच्ची को गांव का एक युवक बारात से उठा ले गया और कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
ड्रोन कैमरे में दिखाई दी बच्ची
युवक ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को वहीं गंभीर हालत में छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक जब बच्ची कुछ देर तक दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद में बच्ची को ढूंढ़ने के लिए शादी में इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन कैमरे की मदद ली गई. ड्रोन कैमरे में दिखाई दिया, कि एक युवक बच्ची को उठाकर ले जा रहा है.
गंभीर हालत में मिली बच्ची
ड्रोन में देखने के बाद में परिजनों ने भी उसी दिशा में जाकर देखा, तो बच्ची गंभीर हालत में मिली. जिसके बाद में बच्ची को तुरंत ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जिसके बाद में फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस पूरे मामले की जानकारी परिवार ने तुरंत ही पुलिस को भी दे दी. जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को शुरू कर दिया.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि परिवार से शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस ने बताया कि ड्रोन में आरोपी 8 साल की बच्ची को ले जाते दिखाई दिया था. परिवार से शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव के अशोक निषाद के रूप में की है.
यह भी पढ़ें- बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला, साइड न देने पर दबंगों ने सड़क पर मचाई अफरा-तफरी, 2 युवकों को पीट-पीटकर किया घायल
