UP Gorakhpur mahotsav: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 12 जनवरी दिन सोमवार को गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन अचानक अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने बर्थडे का केक काटने के लिए उस जश्न में शामिल हुए थे. जब पवन सिंह अपने बर्थडे का केक काट रहें थे. उसी समय अचानक से भगदड़ मच गई. इस कारण कई लोग एक दूसरे पर गिरते नजर आए साथ ही साथ कुर्सियां भी टूटती दिखाई दी. इस कार्यक्रम में पवन सिंह के साथ-साथ रवि किशन भी मौजूद थे.
सोशल मीडिया में वायरल भागदौड़ का वीडियो
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. भीड़ को संभालने के लिए कई लोगों पर लाठीचार्ज भी किया गया. भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई थी महिला और कई बच्चे उस भीड़ में एक दूसरे के ऊपर गिरते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि, पुलिस ने हालात को किसी तरह से नियंत्रण में लिया. इसमें लोगों को जान माल को खतरा नहीं हुआ है. कुछ लोगों को इसमें मामूली चोट आई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है. दरअसल, इस घटना का वीडियो काफी तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रहा है, जिसके बाद सभी लोगो इस महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिखाई दिए. सुरक्षाबलों के लाठी चार्ज के दौरान मंच पर सदर सांसद माहौल को शांत कराने के लिए बर्थडे का गीत गाते हुए दिखाई दिए. वह ‘बार-बार दिन ये आए बार-बार दिल ये गाये तू जिए हजारों साल ये मेरी है आरजू हैप्पी बर्थडे टू यू’ पवन के बर्थडे के गीत गाते दिखाई दें रहे थे.
सीएम के आने से पहले ऐसी घटना ने उठाए सवाल
बता दें कि यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलेगा. 13 जनवरी को इस कार्यक्रम का समापन है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे. वह दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे तक जनता को संबोधित करते दिखाई देंगे. 13 जनवरी के कार्यक्रम में रात के समय में बादशाह का परफॉर्मेंस रखा गया है. पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना ने लोगों के बीच सवाल को खड़ा किया है कि ऐसी सुरक्षा व्यवस्था के बीच CM योगी आदित्यनाथ को लाना सही है या नहीं. हालांकि, अब देखना यह हैं कि ऐसी घटना को लोग कैसे रोक सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CM धामी का उत्तराखंड के लोगों के लिए तोहफा, तहसील जाने की झंझट को किया खत्म, घर बैठे लें राजस्व सेवाओं का आनंद
