ग्रेटर नोएडा में एक दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के सामने जहर खा लिया. जहर की चपेट में तीनों बच्चे भी आ गए. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है.
दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दंपति ने अपने ही बच्चों से सामने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जहर की चपेट में आने के कारण तीनों बच्चे भी कापी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. बीमार बच्चों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया है. अभी पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही है.
बच्चों को मृत हालात में मिले मां-बाप
ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने अपने बच्चों ने सामने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. सुबह के समय पर जब बच्चों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने अपने मां-बाप को मृत पाया. जब बच्चों के जगाने पर दंपति नहीं जागा, तो इस मामले की सूचना पड़ोसियों को मिली. पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पिछले 10 सालों से नोएडा में रह रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार नाम के व्यक्ति नोएडा के सैक्टर 63 में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे. वे प्रयागराज के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे पिछले 8-10 सालों से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे. रात को वे खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह के समय पर उठे नहीं. जिसके बाद जब पड़ोसियों ने जाकर देखा, तो दोनों के मुंह से जहर निकल रहा था. उनके पास में ही बच्चे भी बेहोशी की हालत में मिले.
बच्चों का चल रहा इलाज
इस घटना के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. जहर की चपेट में आने वाले बच्चों की पहचान वैष्णवी, वैभव और लाडो के रूप में की गई है. तीनों बच्चों का लगातार इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- राजधानी में घिनौनी वारदात! 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 3 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज
