गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू से दिल दहला देने मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक बेटे के आंखों के सामने उसकी 47 वर्षीय मां सविता ने बसई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी है. मंजर ऐसा कि मौके पर मौजूद सभी लोग सहम गए. बेटे के सामने मां के शरीर के 100 से भी ज्यादा टुकड़े हो गए. 1 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर महिला के शरीर के टुकड़े पड़े हुए थे.
जीआरपी की दी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार के दिन स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस गुरुग्राम से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी. हालांकि, जैसे ही ट्रेन बसई और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक से महिला ने रेलवे स्टेशन के आगे आकर अपनी जान दे दी. महिला का शव पटरी पर चारों तरफ से बिखरा हुआ था.
ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव के टुकड़े को एकत्रित किया और पोस्टमार्टम के भिजवा दिया. वहीं, बेटे की हालत पूरी तरीके से खराब बताई जा रही है. 22 वर्षीय बेटे को आसपास के लोग संभालते हुए दिखाई दिए.
जांच में हुआ खुलासा
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की गई है. दरअसल, सविता के पति की मौत 4 महीने पहले हुई थी. कैंसर की वजह से उनकी मौत हुई थी. अपने पति की मौत के बाद में वह काफी गहरे सदमे में चली गई थी. इसी गम में आकर उसने अपनी जान ले ली. शुरुआती जांच में सामने आया हैं कि महिला ने आत्महत्या मानसिक तनाव में आकर की है.
ये भी पढ़ें: किराया न दे पाने पर बेच डाली पत्नी और बेटी? रिश्तेदार और मकान मालिक को दी दुष्कर्म की इजाजत
