हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति के ऊपर आरोप है कि उसके जहरीला इंजेक्शन देकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है.
शादी के कुछ महीनों बाद युवती की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हादसे में मरने वाली युवती की पहचान 23 साल की काजल के रूप में हुई है.
4 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक काजल की शादी लगभग 4 महीनों पहले गाजियाबाद के रहने वाले अरुण शर्मा नाम के युवक के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में जान-पहचान थी और दोनों ने उसके बाद में शादी कर ली थी. युवती एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स थी नहीं उसका पति एक्स-रे टेक्नीशियन था. शादी के बाद दोनों एक साथ बासई इलाके में रहते थे.
भाभी और बहन के साथ थी युवती
बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद दोनों के बीच में तनाव आ गया और काजल अपने मायके वापस लौट आई. काजल के जाने के बाद उसका पति अरुण भी वहीं जाकर रहने लगा. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम के समय काजल अपने घर में अपनी भाभी और बहन के साथ में थी, इसी दौरान उसके पति ने उसे नीचे बुलाया. जिसके बाद जब युवती का भाभी कुछ समय बाद नीचे पहुची, तो युवती को गंभीर हालत में पाया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
जब भाभी ने युवती को देखा तो उसकी नाक से खून निकल रहा था और वह अचेत स्थिति में थी. जिसके बाद तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया. मायके वालों ने आरोप लगाया है कि युवती के पति ने काजल को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया है. परिजनों का कहना है कि बाथरूम में एक सिरिंज भी बरामद हुई है. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.
यह भी पढे़ं- दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, लोगों को तपिश से राहत, कल भी काले बादल बनाएंगे डेरा
