हमीरपुर में एक मासूम की हत्या कर दी गई. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर में खेल रजी थी. इस दौरान वह गायब हो गई. परिचित युवक उसे लेकर गया था.
यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं बताया जा रहा है कक घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ सहित आधा दर्जन थाने की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. जिससे इलाके में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई. फिलहाल मौके पर कई थाने की पुलिस तैनात है. जानकारी के मुताबिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान परिवार से परिचित युवक उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. काफी देर बाद बच्ची की मौत की खबर सामने आई,
युवक को किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि परिजनों ने युवक पर मासूम के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची मुस्करा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने कई पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. पथराव में सीओ राठ की गाड़ी, राठ कोतवाली, जलालपुर थाना, बिवांर थाना और डायल 112 की गाड़ियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रित करने लिए पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को मौके से तितर-बितर किया.
