उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की यात्रा पर कांग्रेस ने रोक लगा दी है. आला कमान ने रोक लगते हुए कहा कि इस समय इस तरह की यात्रा पार्टी के हिट में नहीं है. हरीश रावत 5 अक्टूबर को कुमाऊं क्षेत्र में धन्यवाद एवं जन संवाद यात्रा निकालने वाले थे.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश में धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा निकाल रहे थे. हरीश रावत की यात्रा पर हाईकमान ने रोक लगा दी है. कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में 5 अक्टूबर को निकाली जाने वाली ‘धन्यवाद एवं जन संवाद यात्रा’ पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे रोकने का निर्देश दिया गया.
AICC ने जतायी नाराजगी
जानकारी के मुताबिक इस पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव और उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को भेजे गए एक पत्र पर कड़ी नाराजगी भी जताई. इस पत्र में पत्र में शैलजा ने कहा कि हमारे ध्यान में आया है कि आप राज्य में एक यात्रा कर रहे हैं. इस मामले पर न तो मुझसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई है.
कार्यक्रम को न बढ़ाएं आगे
शैलजा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ये भी कहा कि रावत ने हाल ही में कुछ विवादित बयान दिए थे. आने वाले महीनों में राज्य में चुनाव होने हैं और पार्टी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. आप भी समझेंगे कि इस समय ऐसा कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा. इसको लेकर शैलजा ने रावत से कहा कि वे इन कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाएं.
प्रदेश नेतृत्व ने भी इसको लेकर जताई नाराजगी
आपको बता दे इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भी राज्य की प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा से नाराजगी जताई थी. दरअसल प्रदेश नेतृत्व ने प्रभारी शैलजा से कहा कि, राज्य में चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट दिखना चाहिए, लेकिन इस बावत वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बिना किसी को बताए अकेले यात्रा शुरू कर ढ़ी, ये ठीक नहीं है.
