HBSE यानी की हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि 14 मई को HBSE ने 10वीं के छात्रों के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. वह छात्र जिन्होंने इस साल 10वीं का एग्जाम दिया था, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रदेश में इस बार कुछ 2.47 लाख से अधिक छात्रों ने पेपर दिया था. बोर्ड चेयरमेंन पवन कुमार ने रिजल्ट की घोषणा की है.
इस तरीके से कर सकते हैं रिजल्ट चेक
बच्चों के सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है.
उसके बाद होमपेज पर HBSE 10th Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरें.
इसके बाद कोड को भरे.
रिजल्ट सबमिट करते ही आपको आपको रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई दे जाएगा.
कितने प्रतिशत रहा पास प्रतिशत?
बता दें कि इस बार छात्र और छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 89.60 फीसदी रहा है. 3 सालों के मुकाबले इस साल के पास प्रतिशत में काफी कमी देखने को मिली है. 2024 में पास प्रतिशत 95.22 और 2025 में पास प्रतिशत 91.07 रहा था. बात करें सबसे ज्यादा पास प्रतिशत वाले शहर की, तो उसमें चरखी दादरी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. बोर्ड ने इस साल से कम पास प्रतिशत रखने वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने की बात की है. नूंह का पास प्रतिशत काफी कम रहा.
छात्र और छात्राओं में किसने मारी बाजी?
ज्यादातर बोर्ड में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा देखने को मिलता है. हरियाणा बोर्ड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. दऱअसल, छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64 के करीब में रहा है. वहीं, लड़कों के पास प्रतिशत में लड़कियों के मुकाबले कमी देखी गई है. लड़कों का पास प्रतिशत 87.69 फीसदी देखने को मिला है. भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर 500 में से 499 अंक हासिल कर चरखी दादरी के रौनक ने जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, लागू होगा दो दिन वर्क फ्रॉम होम
