हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक सरकारी स्कूल के चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
स्कूल से चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मनाली में एक सरकारी स्कूल के चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद उसकी लिव-इन पार्टनर के ऊपर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ भी शुरू कर दी है.
पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया
मनाली में एक सरकारी स्कूल के चपरासी की मौत का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 54 साल के रंजीत सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक लाहौल-स्पिति जिले का रहने वाला था.
5 साल से साथ रह रहा था व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक रंजीत पिछले लगभग 5 सालों से नम्रता नाम की एक महिला के साथ में मनाली के पतलीकूहल गांव में किराए पर रहता था. जिसके बाद मंगलवार को नम्रता ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस के बताते हुए नम्रता ने कहा कि उसकी रंजीत के साथ में कहासुनी हुई थी और अगले दिन सुबह वह बेहोश पड़ा हुआ था. सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पहुंच गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति की हत्या की गई है. मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है और नम्रता को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- रसोई से नेटवर्क तक पहुंचा LPG गैस का संकट! टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों की रुकी सप्लाई, बंद हो जाएगा आपका मोबाइल?
