Instagram: आपने कई लोगों को बोलते हु्ए सुना होगा कि वह जो भी बोलते या सोचते हैं. उन्हें थोड़ी देर बाद इंस्टाग्राम वहीं कांटेंट दिखाने लगता है. आप किसी चीज को खरीदना चाहते हैं. तो थोड़ी देर बाद इंस्टाग्राम में सारी रील और विज्ञापन उसी से संबंधित आने लगती हैं. इन्हीं कारणों की वजह से लोगों का कहना है कि इंस्टाग्राम माइक्रोफोन के जरिए उनकी बातों को सुनता रहता है.
क्या यह सच है?
लोगों के बीच यह काफी ज्यादा फैल रहा था, जिसके बाद इंस्टाग्राम के एक प्रमुख ने इस बात को क्लियर भी किया. उन्होंने कहा है कि कंपनी किसी भी यूजर की बात को रिकार्ड नहीं करता है. इसके बाद भी लोगों के मन में इसको लेकर सवाल उठे थे.
कैसे आती है मन में चलने वाली चीजों से संबंधित रील
दरअसल, इंस्टाग्राम आपके ऐप बिहेवियर पर नजरे गढ़ा कर रखता है. आप जिस भी पोस्ट पर कमेंट या किसी भी पोस्ट को सेव करते हैं. तो ऐसे में वह आपके व्यवहार को पढ़ता है. इसके अलावा आप किन चीजों को सर्च कर रहे हैं. किस प्रोफाइल्स से ज्यादा इंटरैक्टशन रखते हैं. साथ ही वह इन सभी चीजों को डाटा वह एनालाइज करते रहते हैं. इन्हीं कारणों की वजह से आपको लगता है कि आप जो बोल रहे हैं. वहीं चीज इंस्टाग्राम दिखा रहा है. साथ ही वह Meta AI चैटबॉट और WhatsApp स्टेटस के आधार पर विज्ञापन को दिखाते हैं.
क्या करना चाहिए फिर?
आपको सबसे पहले अपने प्रोफाइल को खोलना है. मेन्यू पर जाकर Accounts Centre पर जाना है. इसके बाद आपको नीचे Ad preferences का ऑप्शन दिखेगा. आपको इसके अंदर में Manage info के बाद Activity information from ad partners और फिर Review setting को चुनना है. ऐसा करने से आप जानकारियों को लेकर मिलने वाली संबंधित एड्स को बंद कर सकते हैं.
इसके साथ अगर आप बाहर की एक्टिविटी को भी ऐप से डिसकनेक्ट करना चाहते है. तो Your information and permissions में जाकर Your activity off Meta technologies वाले विकल्प को चुनना है. ऐसे करके आप बाहर की सभी एक्टिविटी को बंद कर सकते हैं. इसके अलावा पासवर्ड डालने के बाद भविष्य की सभी ट्रैकिंग को बंद भी करवा सकते है. ऐसा करने से आपका Instagram बाहरी वेबसाइट की किसी जानकारी को नहीं लेगा.
ये भी पढ़ें: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का छाया साया, जानें क्या करना चाहिए क्या नहीं
