ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को अब उसका नया CEO मिल गया है. बुधवार को IAS डॉ. बलकार सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. जानकारी के मुताबिक वह यूपी के 9 जिलों में DM भी रह चुके हैं. कई विभागों में भी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें यह जिम्मेदारी दी है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मिल गया है. अब यहां 2004 बैच के IAS अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया. आपको बता दें कि 16 नवंबर को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का CEO नियुक्त किया गया था. उन्हें स्थानीय आयुक्त और आयुक्त NCR का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
डॉ. बलकार सिंह को लम्बा अनुभव
आपको बता दें कि डॉ. बलकार सिंह को प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है. वह उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वह औद्योगिक विकास, आवास और जल निगम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी काम कर चुके हैं. उनके अनुभव को ग्रेटर नोएडा के विकास और प्राधिकरण की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
9 जिलों में रह चुके जिलाधिकारी
जिला प्रशासन में लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी काम किया. जानकारी के मुताबिक़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का CEO बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुके हैं.
कई जगहों पर दी सेवाएं
आपको बता दें कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक और विभिन्न विभागों में सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं. इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्हें औद्योगिक विकास, आवासीय योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों का अनुभव मिला.
IAS बनने से पहले पशु चिकित्सक
जानकारी के मुताबिक़ डॉ. बलकार सिंह का शैक्षणिक सफर भी काफी अलग रहा है. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की थी. बताया जा रहा है कि उन्होंने हरियाणा के हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री हासिल की. इसके बाद बरेली से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. IAS बनने से पहले वह पशु चिकित्सक के रूप में भी काम कर चुके हैं.
