अभी के समय गर्मी ने अपना अलग ही रोद्र रुप ले रखा है. दोपहर और शाम के समय हालत ऐसे रहती हैं कि मुंह पर गर्मी की भारी लपटें महसूस होती रहती है. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत का भी यहीं हाल देखने को मिला हैं. भारत के कई शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री के नीचे नहीं जा रहा है. एक समय में लोगों का रात के समय में ठंड महसूस होती थी तो अभी के समय में ये भी नसीब नहीं हो रहा हैं.
दरअसल, रात के समय का तापमान भी सामान्य से नीचे नहीं जा पा रहा है. इसी कारण से IMD ने भारत के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में येलों अलर्ट को जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 7 दिनों में मौसम का हाल ऐसे ही रहने वाला है.
लोगों को सख्त चेतावनी दी हैं कि वह ऐसे समय में जितना हो सके, अपने आप को स्वस्थ रखे. खास कर ऐसे लोगों को चिंता करने की जरुरत है, जिन्हें पहले से ही कई बीमारियां है. लोगों का सलाह हैं कि वह जितना हों सके अपने आप को हाइड्रेट रखें. साथ ही पानी पीते रहे.
क्यों रात में भी सही नहीं हो रहा तापमान
दरअसल, सुबह के समय में भीषण गर्मी की वजह से इमारत काफी गर्म हो जाती है. जैसे जैसे रात होती हैं गर्म हवा ऊपर की ओर जाती है. गर्म हवा, धूल और बादलों की परत भी गर्मी को बाहर जाने नहीं देती है, जिससे रात में भी तापमान पूरी तरीके से नीचे नहीं जा पाता है. बड़े दिल्ली जैसे शहरों में तो ट्रैफिक के कारण अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट का भी सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: रात का तापमान बढ़ने से बढ़ रहा मौत का खतरा? IMD अलर्ट ने बढ़ाई चिंता
