भारतीय सेना में कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन के लिए मंजूरी मिल गई है. उनकी रिटायरमेंट को भी रोका गया है, वे 31 मार्च 2026 को रिटायर होने वाले थे.
कर्नल श्रीकांत पुरोहित को मिला प्रमोशन
भारतीय सेना में कर्नल पद पर तैनात श्रीकांत पुरोहित का प्रमोशन हो गया है. उनके ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन के लिए मंजूरी दे दी गई है. आपको बता दें कि कर्नल श्रीकांत काफी समय तक कानूनी लड़ाई और विवादों से घिरे रहे हैं. अब श्रीकांत की याचिका की सुनवाई के बाद उनका प्रमोशन किया गया है. जानकारी के मुताबिक श्रीकांत पुरोहित 31 मार्च 2026 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (AFT) ने उनके रिटायरमेंट पर रोक लगा दी थी.
17 सालों के सफर बाद प्रमोशन
उन्हें यह प्रमोशन 17 साल के लंबे सफर के बाद मिला है. यह प्रमोशन उनकी जिंदगी के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. आपको बता दें कि उन्होंने हाई-प्रोफाइल विस्फोट मामले में आरोपी होने से लेकर एक सीनियर कमांडर के तौर पर अपने लिए जगह बनाई है. साल 2008 में मालेगांव में विस्फोट मामले में गिरफ्तार होने के बाद उनका करियर पूरी तरह से रुक गया था.
साल 2017 में सेवा में वापसी
आपको बता दें कि साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद में वे दोबारा से सेवा में वापस आ गए थे, लेकिन उनके प्रमोशन सालों तक अटके रहे थे. आपको बता दें कि कर्नल श्रीकांत पुरोहित को 31 जुलाई 2025 में मुंबई की एक विशेष एनआईए आदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था. जिसके बाद में उन्हें सितंबर 2025 में पूर्ण कर्नल के पद पर प्रमोट कर दिया गया था.
रिटायरमेंट पर लगा दी गई रोक
जिसके बाद अब उनका प्रमोशन करके उन्हें ब्रिगेडियर के लिए मंजूरी मिल गई है. कर्नल साहब 31 मार्च 2026 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन 16 मार्च 2026 को जस्टिस राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली बेंच ने फासला सुनाते हुए कहा कि पुरोहित के पास अपने जूनियर्स के बराबर फायदे और प्रमोशन पाने का पुख्ता मामला है. जिसके बाद आदेश दिया गया था कि प्रमोशन से जुड़ी उनकी शिकायत का फैसला होने तक उनके रिटायरमेंट को स्थगित रखा जाए.
