अपने बल्लेबाजी के कारण लोगों के बीच प्रसिद्ध ईशान किशन ने शुक्रवार के दिन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है. 15 मई 2026 के दिन उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मेल मिलाप किया है. वहीं, ईशान किशन को भारी रकम देकर सम्मानित भी किया गया. करीब 1 करोड़ का चेक ईशान किशन को सम्मान के रूप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया है.
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौके पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा की है. साथ ही उन्होंने लिखा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता, भारतीय क्रिकेट टीम के मैंबर, शानदार बल्लेबाज और बिहार के लाल श्री Ishan Kishan जी को राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया है. विश्व कप जिताने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. आपको आपके सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं है. इसी तरह से बिहार का नाम रोशन करते रहें. बता दें कि इस शुभ अवसर पर उनकी मां और उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे.
कब हुआ था मैच
8 मार्च के दिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फिनाले खेला गया था. टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले फील्डिंग चुना था. ईशान किशन ने 54 रन और उनके साथी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने हाफ सेंचुरी मारी थी . उन मैच में टीम इंडिया का शानदार स्कोर 255 था. मैच जीतने के बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी. वहीं, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: पुणे अस्पताल बम कांड में बड़ा खुलासा! पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी; ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया
