दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक़ लोकसभा संसद और राज्यसभा सदस्य कैंपस में घुसकर छात्रों के आंदोलन स्पोर्ट कर रहे थे.
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने दिल्ली पुलिस में कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन पर आरोप है कि वे बिना अनुमति के कैंपस में दाखिल हुए और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान अशांति फैलाई. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को इस मामले में जानकारी दी.
छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की माँग
आपको बता दे कि इस शिकायत या इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से फ़िलहाल अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आरोप लगाया है कि गेट नंबर 7 के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने छात्रों को हिरासत में ले लिया. छात्रों का एक समूह जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) को बहाल करने की मांग कर रहा है, और चार छात्र 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, SFI ने इस स्थिति को छात्रों के खिलाफ एक कठोर कार्रवाई बताया है.
छात्रों को मनाने के लिए किया मार्च
जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी ने कक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया. विश्वविद्यालय के अनुसार, उसी दिन 1500 से अधिक टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों, जिनमें कुलपति (वाइस-चांसलर) मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार मो. महताब आलम रिजवी शामिल थे. इन सभी ने अंसारी ऑडिटोरियम के लॉन से गेट नंबर 7 तक मार्च किया. उनका उद्देश्य प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना आंदोलन वापस लेने के लिए मनाना था.
SFI ने यूनिवर्सिटी पर लगाया आरोप
यूनिवर्सिटी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ ने लगभग दो घंटे तक कई बार अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया. SFI की जामिया इकाई ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार ने सुरक्षा सलाहकार के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश की, उनके टेंट उखाड़ दिए और छात्राओं को घसीटा.
हिरासत में लिए जा रहे छात्र
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने सुरक्षा गार्डों और फैकल्टी सदस्यों को धक्का दिया. इस बीच एक छात्र ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, छात्रों को कैंपस में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया जा रहा है.
