जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची गुरुवार को भारत पहुंची हैं. राष्ट्रपति भवन में ताकाइची का जोरदार स्वागत किया गया है. पीएम मोदी और पीएम ताकाइची मारुति सुजुकी के नए प्लांट का उद्घाटन करने वाले हैं.

भारत पहुंची सनाए ताकाइची
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत दौरे पर आई हैं. वे आज यानी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है. आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में पीएम सनाए ताकाइची के स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम ताकाइची ने एक दूसरे को अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया है. ताकाइची गुरुवार को भारत पहुंची हैं.
मारुति सुजुकी के नए प्लांट का करेंगे उद्घाटन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और सनाए ताकाइची आज संयुक्त रूप से मारुति सुजुकी के खरखौदा हरियाणा में मौजूद नए प्लांट का उद्घाटन करने वाले हैं. जापानी पीएम के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. आपको बता दें कि मारुति सुजुकी की यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारत में चौथी यूनिट होने वाली है. इसकी मदद से कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता में 10 लाख गाड़ियों की बढ़ोतरी होने वाली है.
35 हजार करोड़ का निवेश
बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी के इस प्लांट में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है. इस प्लांट की मदद से 21,000 से ज्यादा लोगों को सीधे स्तर पर रोजगार मिलने वाला है. जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी की यह नई यूनिट AI-इनेबल्ड सिस्टम के साथ 100% रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी से चलेगी. इस यूनिट की मदद से कंपनी की सालाना उत्पादन की क्षमता काफी बढ़ने वाली है.
भारत में निवेश करेगा जापान
जापानी पीएम सनाए ताकाइची का यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की अगस्त 2025 में हुई टोक्यो यात्रा के बाद हो रहा है. आपको बता दें कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अगले दशक के लिए साझा विजन पेश किया था. इसी के साथ भारत में जापान ने अगले 10 सालों के दौरान 10 लाख करोड़ यानी 10 ट्रिलियन येन के निवेश का टारगेट भी तय किया था. अब ऐसे में ताकाइची के इस दौरे से उस योजना को आगे बढ़ाने की गति भी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप के नए ‘यूज़रनेम’ फीचर पर भारत सरकार ने रोक लगाई, सुरक्षा और फ्रॉड को लेकर मेटा से मांगी पूरी रिपोर्ट
