झारखंड के गढ़वा जिले से सलगा गांव में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था. जिसके बाद सुबह के समय उसे परिजनों ने पकड़ लिया. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया.

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक
झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गढ़वा जिले के एक गांव में सुबह के समय गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़े गए एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर मार लगा दी. बताया जा रहा है कि यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा. इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ग्रामीणों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है.
रात भर गर्लफ्रेंड के साथ था युवक
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव का है. बताया जा रहा है कि गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, इसी दौरान एक युवक चुपके से अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुस गया, जिसके बाद युवक पूरी रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रुका. जिसके बाद जब सुबह के समय घरवालों को इस बात की जानकारी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
सुबह परिजनों ने पकड़ा
युवक के घर में होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घर में ही पकड़ लिया. जिसके बाद गांव के और लोग भी मौके पर पहुंच गए. गांव के लोगों ने युवक को घर से बाहर निकालकर घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों की भीड़ से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में चल रहे समारोह का फायदा उठाकर युवक घर में घुस गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे सुबह के समय देख लिया. काफी देर तक शिकायत न मिलने के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया.
यह भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्रेमिका को वीडियो कॉल करके युवक ने किया सुसाइड; बोला- मुझे आखिरी बार देख ले…
