राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक महिला के थाने में एक दिन पहले ही शिकायत दर्ज कराने के बाद में अगले दिन मौत की खबर सामने आई है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं महिला का रातों रात अंतिम संस्कार भी करा दिया गया है. एक ही दिन में बिना किसी जानकारी के अंतिम संस्कार कर देना मामले को और ज्यादा गंभीर बना देता है. मामला आसोप भोपालगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. पुलिस ने बताया कि 14 मई के दिन महिला अपनी पति संग आसोप थाना आई थी. दोनों ने पारिवारिक तनाव के कारण एक दूसरे से खतरा होने का संभावना जताई थी. हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की उस समय मध्यक्षता भी कराई थी. महिला से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बोला गया था. हालांकि, महिला ने कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया था. पुलिस ने लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. इसी बीच महिला का भाई भी थाने में पहुंचा और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर उसे पीहर लेकर चला गया.
हालांकि, 15 मई की सुबह में पुलिस को जानकारी मिलती है कि गांव में एक महिला की मौत हो गई है और रात-रात में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है. ऐसे में मामला पूरी तरीके से संदिग्ध हो गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मृत महिला के घर पहुंची. मौके पर पहुंचने के बाद में खुलासा हुआ कि मृत महिला वहीं महिला है, जो एक दिन पहले अपने पति संग आई थी. परिवार वालों से पूछने पर जानकारी मिली की महिला ने सुसाइड कर लिया. हालांकि, पुलिस का शक और गहराता चला गया. ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई और रातों रात ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया और मामले को दर्ज कर लिया, जिसके बाद में जांच शुरू की गई है. FSL और एमओबी को बुलाया गया और मौके से जांच के लिए साक्ष्यों को भी जुटाया गया. चिता स्थल से हड्डियों, लकड़ियों और दाह संस्कार के समय प्रयोग की गई सामग्री को भी जांच के लिए भेजा गया. शव के अवशेष का प्रयोग कर पोस्टमार्टम करवाया गया है. साथ ही सभी अवशेषों को FSL की जांच के लिए भी भेजा गया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस ने जांच टीम को सख्त निर्देश दिए है.
ये भी पढ़ें: NEET छात्रा को हफ्तों तक बनाया बंधक, नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म, सिगरेट और चाकू से किया शरीर पर वार
