उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी हादसे में गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवम मिश्रा को अदालत से जमानत मिल गई है. आरोपी को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार किया था.
शिवम मिश्रा को मिली जमानत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने आज यानी गुरुवार को आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया था. शिवम मिश्रा तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा है. गिरफ्तार होने के बाद में शिवम को जिला अदालत से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने शिवम को 20 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवम को 14 दिन के लिए रिमांड पर देने के लिए मांग की थी.
शिवम के वकील ने दी जानकारी
पुलिस की अपील को खारिज करते हुए कोर्ट ने शिवम मिश्रा को जमानत दे दी है. कोर्ट के आदेश के बाद में शिवम के वकील मृत्युंजय सिंह ने बाहर आकर मीडिया को इस बात की जानकारी दी. वकील ने बताया कि कार एक्सीडेंट मामले में कोर्ट ने शिवम मिश्रा को जमानत दे दी है. इस मामले में पुलिस की रिमांड एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है. वकील ने बताया कि शिवम को यह जमानत 20 हजार के निजी मुचलके पर दी गई है.
8 फरवरी को हुआ था हादसा
आपको बता दें कि कानपुर में यह हादसा 8 फरवरी यानी रविवार को वीआईपी रोड पर हुआ था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इस केस में पुलिस का दावा था कि लग्जरी कार को शिवम मिश्रा ही चला रहा था वहीं, बचाव पक्ष का दावा है कि कार को ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था. हादसे के लगभग 4 दिनों बाद पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार किया था.
आज सुबह किया गया था गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार सुबह यानी हादसे के लगभग 4 दिनों बाद शिवम को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया. मेडिकल कराने के बाद में पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और वहां से उसे बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने पुलिस की रिमांड एप्लीकेशन को खारिज करते हुए शिवम मिश्रा को जमानत दे दी है.
यह भी पढ़ें- मेरठ में घर में लटका मिला दंपति का शव, सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर था व्यक्ति, घर की नौकरानी ने दी घटना की जानकारी
