आज के समय में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है. जहां एक समय में इनके शिकार बूढ़े हुआ करते थे. तो वहीं आज के समय में युवा भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. हालांकि, लोगों को लगता हैं कि हार्ट अटैक ऐसी बीमारी है जो आने से पहले कोई संकेत नहीं देता है. यह अचानक हो जाता है.
डॉक्टर ने दी यह सलाह
डॉक्टर का कहना हैं कि शरीर पहले ही कुछ चेतावनी देने लगता है. अगर व्यक्ति उन्हें पहले ही जान लें और अपना इलाज करा लें. तो आसानी से अपनी जान को बचा सकता है. आज हम आपको ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको दिल का दौरा आने के 24 या 48 घंटे पहले ही पता लग जाएगा. मेडिकल टर्म में इसे प्रोड्रोमल विंडो बोला जाता है.
इसमें सबसे पहला लक्षण थकान है. ये कोई सामान्य थकान नहीं बल्कि बिना किसी काम को करके रहने वाली थकान है. यह किसी भी काम को करने के बाद नहीं बल्कि बिना वजह के रहती है. जिन मरीजों को हार्ट अटैक आया है. उनसे पूछने पर पाया गया कि उन्हें हर समय बेहद थका हुआ महसूस होता था.
क्यों होता है ऐसा
उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं जा पाता है. हालांकि, ये लक्षण अकेले नहीं आता हैं बल्कि अपने साथ सीने में दर्द को लेकर भी आता हैं. साथ ही कंधे, जबड़े, पीठ के ऊपर वाले भाग, गर्दन और बाएं हाथ में दर्द महसूस होने लगता है.
महिलाओं और बुजुर्गों में अकसर ऐसे लक्षण देखने को मिले हैं, जहां उन्हें तेज दर्द नहीं बल्कि उलझन महसूस करने वाला दर्द होता है. लोगों द्वारा अकसर यह पेट की समस्या समझर इग्नोर कर दिए जाते हैं. अगर आपको इन लक्षणों के अलावा शरीर ठंड़ा, चक्कर आना या बार-बार पेट में दर्द महसूस होता है. तो बिना किसी देरी के डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज कराएं.
ये भी पढ़ें: बदले की सोच ने किया बाप को अंधा… अपने ही खून को खिलाया जहर वाला बिस्कुट, वजह जान सन्न रह जाएंगे आप
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
