IndiGo Kolkata Shillong flight bomb threat: कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर उसकी जांच की गई. फिलहाल अभी तक विमान के अंदर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी
आपने कई बार धमकी बरी खबरों को देखा और सुना होगा. कई बार फ्लाइट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों की खबरें हमारे सामने आती हैं. एक ऐसी ही खबर कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की प्लाइट से आई है. कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरा एक संदिग्ध पर्चा मिला.
विमान को ले जाया गया आइसोलेशन बे
कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद में फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि टॉयलेट में संदिग्ध पर्चा मिलने से तुरंत ही यात्रियों को उतारा गया और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. जिसके बाद में पूरे विमान की सुरक्षा जांच की गई. यह फ्लाइट सुबह लगभग 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी.
जानकारी के बाद लागू SOP
जानकारी के मुताबिक बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के अंदर टॉयलेट में एक पर्चा मिला थी, जिसके ऊपर विमान में बम होने की धमकी लिखी थी. पर्चा मिलने के तुरंत बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को लागू कर दिया गया. पर्चा मिलने के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया और विमान की जांच की गई.
यात्रियों को उतारकर शुरू हुई विमान की जांच
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद में यात्रियों को उतारा गया और विमान की जांच में सुरक्षा एजेंसियां जुट गईं. वहां इंडिगो ने बयान दिया कि सूचना मिलने के बाद में संबंधित अधिकारियों को तुरंत ही जानकारी दी गई. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए उन्हें खेद है, लेकिन यात्रियों और क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. फिलहाल अभी तक विमान में किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें- मुंबई में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान टूटा पिलर का हिस्सा, चपेट में आए ऑटो और कार, 3-4 लोगों के घायल होने की आशंका
