दुनिया में आप के पास घूमने का अधिकार होता है. हर साल कई लोग दुनिया के कई जगहों पर घूमने जाते हैं. सभी को लगता है कि अगर उन पर उस देश के अंदर जाने के लिए वीजा हो. तो वह आसानी से उस देश में घूम सकते हैं. हालांकि, कई देशों में बिना मर्जी के घूमना सख्त मना होता है. उन्हें वहां घूमने के लिए सरकार के कई कड़े नियमों का पालन करना होता है.
कौन से हैं वह देश
तुर्कमेनिस्तान
इस जगह पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं. हालांकि, इन जगहों पर आने के बाद आपको यहां के सख्त प्रशासन के नियमों का पालन करना जरूरी होता है. साथ ही आपको यहां पर अपने ट्रिप की पूरी योजना के बारे में भी पहले ही बताना जरूरी होता है.
इरिट्रिया
इस जगह के नियम काफी सख्त है. दरअसल, यहां पर न ही किसी जगह की फोटो क्लिक करने की अनुमति मिलेगी. न ही जल्दी से जगह पर घूमने का आदेश. इस देश की राजधानी अस्मारा में आप आसानी से घूम सकते हैं लेकिन पर आने वाले विदेशी नागरिकों पर काफी नजर रखी जाती है.
भूटान
हालांकि, इस जगह पर केवल कुछ ही लोगों को पूरी तरीके से घूमने के लिए आदेश मिले होते हैं. भारत मालदीव और बांग्लादेश उन्हीं में से एक है. यहां पर ये नियम भूटान की संस्कृति और पर्यावरण को बचाने के लिए लिया है. अगर आपको ट्रिप की बुंकिग करनी है. तो सरकारी मान्यता मिले हुए टूर ऑपरेटर से ही छुट्टी मिल सकती है.
सऊदी अरब
वह पर्यटक जो सऊदी अरब आते हैं. उनके लिए यहां पर काफी सख्त नियम हैं. यहां पर स्थित मक्का मदिना के कई भागों में गैर मुस्लमानों का आना वर्जित होता है. साथ ही कई इलाकों में घूमने के लिए पहले से ही परमिट लेने की जरूरत पड़ती है.
नॉर्थ कोरिया
यहां पर आने वाले पर्यटकों के पास हर समय एक गाइड लेना जरूर होता है. इधर किसी भी पर्यटक को बिना इजाजत घूमने की अनुमति नहीं दी जाती है. यहां आने वाले नागरिक केवल सरकारी टूर पैकेज पर यहां घूमने आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जालंधर ओबेरॉय हत्याकांड में नया मोड़! बाबा फोलरीवाल गैंग ने ली मामले की जिम्मेदारी, AAP नेता को बताया बड़ा ड्रग तस्कर
